ग्वालियर में रफ्तार ने कुचली जिंदगी, अस्पताल में तड़पते हुए दौड़ा दम

ग्वालियर. घर की मुखिया महिला सब्जी लेने के लिए बाजार जा रही थी जब वह रास्ता पार कर रही थी तभी एक तेज रफ्तार वाहन उसे रौंद गया। बीच बाजार सड़क हादसा हुआ लेकिन किसी ने टक्कर मारने वाली गाड़ी की पहचान नहीं की। घायल महिला को कुछ राहगीर पास ही बिड़ला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। मौत आने के समय महिला अपने पति व बेटे को याद कर रही थी। महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में ले लिया। वहीं महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेकर परिजन भिंड अपने गांव निकल गए।

क्या है पूरा मामला
गोला का मंदिर अमलताश कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सोनू पत्नी सुनील भदौरिया पर ही घर की पूरी जिम्मेदारी है। पति सुनील अभी गुजरात अहमदाबाद की एक कंपनी में कर्मचारी है। घर पर बेटा और सोनू रहते हैं। रोज की तरह सोनू सब्जी लेने के लिए मार्केट जा रही थी। अभी वह सिद्धार्थ कूलर के सामने पहुंचकर सड़क क्रॉस कर रही थी कि तभी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला उछलकर सिर के बल जमीन पर गिरी जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक वहां से भाग निकला। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल सोनू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतका का शव पीएम हाउस पहुंचा दिया है।

दो दिन पहले ही अहमदाबाद से आया पति
घटना से दो दिन पहले ही मृतका का पति अहमदाबाद से ग्वालियर आया है। यहां उसे कुछ काम था और पत्नी बच्चों पास भी रह लेता इसलिए वह छुट्‌टी लेकर आ गया था पर यह कोई नहीं जानता था कि दो दिन बाद क्या अनहोनी होने वाली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *