बीमा, बीएसएनएल और बैंक कर्मचारी हड़ताल

भोपाल. मप्र की राजधानी भोपाल में सोमवार की दिनभर बैंक, बीएसएनएल, बीमा, पोस्ट ऑफिस सहित कई विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर चले गये, इससे कामों पर प्रभाव पड़ा। सबसे अधिक असर बैंक की 300 शाखायें पर देखने को मिला। मंगलवार को भी कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से भोपाल की करोंद अनाज मण्डी सोमवार को बन्द रही।
केन्द्र सरकार के विरोध में देशभर के 10 केन्द्रीय श्रमिक संगठनों एवं कई स्वतंत्र बीमा, बीएसएनएल और बैंक कर्मचारी हड़ताल बीमा, बीएसएनएल और बैंक कर्मचारी हड़तालयूनियन 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार और मंगलवार को हड़ताल कर रहे हैं। इनमें बैंक, बीमा, राज्य, केन्द्र, आयकर, पोस्ट ऑफिस, कोयला, रक्षा, आशा, उषा, आंगनवाडी, मध्यान्ह भोजनकर्मी, मेडीकल री-प्रेजेंटेटिव, खेत खदान, भवन निर्माण एवं अन्य संस्थानों में कार्यरत यूनियन के कर्मचारी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *