महिला ने की पति की हत्या, महिला के भाई ने छाती पर बैठकर दबाया गला और तार से घोंटा गला

मुरैना. एक दिल दहलाने वाली रोचक घटना घटी है। एक महिला ने अपने प्रेमी व भाई के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। महिला के दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध थे। इस पर उसका पति उसे आये दिन पीटता था। महिला ने यह बात अपने भाई को बताई। फिर तीनों ने योजना बनाई और रात में साले ने जीजा को शराब पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर जीजा की छाती पर बैठकर उसका गला दबाया और डाटा केबिल से गला कसकर उसे मार डाला। बाद में महिला व उसके भाई व प्रेमी ने मिलकर उसकी ला’ा के हाथ बांधे। बोरे में बन्द किया और ई.रिक्शा में रखकर सडक किनारे पटक गये थे। इसका खुलासा सोमवार को सीएसपी अतुल सिंह ने पत्रकारों के सामने किया था। कमलेश कुशवाह नामक युवक की पत्नी के दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर आये दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता था। कमलेश कुशवाह हर रोज शराब पीकर आता और पत्नी के साथ मारपीट करता था। आये दिन की मारपीट से तंग आकर महिला ने यह बात अपने भाई को उसके भाई को जीजा ने ठिकाने लगाने प्लानिंग की।
सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल
पुलिस ने 22 मार्च को जब शव के हाथ बधे देखा तो शक हुआ कि इस व्यक्ति की हत्या की गयी है और बाद में कमलेश कुशवाह के पु्त्र गौरव कुशवाह ने बताया कि यह शव उसके पिता का है। जब हाथ बंधे होने की बात सामने आयी तो गौरव कुशवाह शांत हो गया। इस पर पुलिस ने घर के आसपास के उस दिन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो फुटेज में यह तीनों आरोपी कमलेश कुशवाह की लाश को बोरे में डालकर ई-रिक्शा में रखकर जाते दिखे। इस पर पुलिस ने तीनों को राउण्डअप करके पूछताछ की तो सारा मामला के खुलासा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *