ग्वालियर के पूर्व निगमायुक्त के फार्महाउस में खुदकुशी कांड का खुलासा

ग्वालियर. दो साल पहले हुए एक खुदकुशी कांड का खुलासा पुलिस ने किया है। दो साल पहले पूर्व नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा के फार्म हाउस पर एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि मृतक को उसकी एक सोशल मीडिया की महिला दोस्त कोई VIDEO वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी। बार-बार उससे रुपए मांगे जा रहे थे। इससे तंग आकर उसने यह अपनी जान देना बेहतर समझा। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ युवक को खुदकुशी के लिए विवश करने व ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कर लिया है।

क्या हे पूरा मामला
सिरोल क्षेत्र में पूर्व नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा का फार्म हाउस है। जहां जितेन्द्र (30) पुत्र मचल सिंह काम करता था। वर्ष 2020 में जितेन्द्र ने फार्म हाउस पर ही फांसी लगाकर जान दे दी थी। जब अन्य कर्मचारियों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सिरोल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव और उसके मोबाइल को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। पूरे दो साल पुलिस को इस मामले में सबूत जुटाने में लग गए। पुलिस ने बार-बार युवक का मोबाइल सर्च किया। इसके बाद एक सबूत मिला। एक चैटिंग में कोई शबनम नाम की महिला जितेन्द्र को अश्लील VIDEO वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग कर रही है। जबकि जितेन्द्र की हालत ऐसी नहीं थी कि वह उसे रुपए दे सके। वह लगातार परेशान था और एक दिन उसने तनाव में आकर यह कदम उठा लिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर इस मामले में अज्ञात महिला पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *