ग्वालियर लोकायुक्त TI का कुकर्म, नौकरी दिलाने के नाम पर करता था अननेचुरल सेक्स
ग्वालियर. ग्वालियर लोकायुक्त के कार्यवाहक इंस्पेक्टर ने युवक के साथ गंदी हरकत कर डाली। TI ने 32 साल के युवक को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। फिर होटल ले जाकर उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया। इसके बाद लगातार 9 महीने तक TI उसके साथ हैवानियत करता रहा। TI के चंगुल से निकलने के लिए युवक और उसके दोस्त ने TI की हरकत का VIDEO बना लिया। वीडियो TI को दिखाकर शिकायत करने की बात कही। TI बोला- पुलिस वाला हूं कोर्ट से भी उठवा लूंगा। पीड़ित ने रविवार रात को विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस अफसरों ने पहले तो युवक की बात पर यकीन नहीं किया, लेकिन जब VIDEO सामने आया तो लोकायुक्त टीआई पर मामला दर्ज कर लिया गया।
क्या हे पूरा मामला
शहर के नाका चंद्रवदनी निवासी 32 वर्षीय युवक काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहा था। उसने ग्रेजुएशन किया है। उसके एक दोस्त राजकुमार ने जुलाई 2021 में उसकी पहचान ग्वालियर लोकायुक्त में बतौर TI पदस्थ सुरेंद्र यादव से कराई। 5 जुलाई 2021 को जब युवक पड़ाव रेलवे ओवर ब्रिज पर था तभी TI का फोन आया। इसके बाद वह अपनी गाड़ी लेकर युवक के पास पहुंच गया। युवक को गाड़ी में बैठाकर सिटी सेंटर लैंडमार्क होटल के एक रूम में ले गया। नौकरी लगवाने का झांसा देकर TI ने युवक के साथ अननेचुरल सेक्स किया। 9 महीने से नौकरी के नाम पर वह गंदी हरकत कर रहा था। कभी होटल तो कभी रूम में बुलाता। जब युवक को लगा कि TI सुरेंद्र यादव उसका शोषण कर रहा है, तो उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हरकत का VIDEO बना लिया। यह VIDEO उसने शिकायत करते समय पुलिस अफसरों के सामने पेश किया। अफसरों ने VIDEO को जांच में लेकर लोकायुक्त TI सुरेन्द्र यादव के खिलाफ अननेचुरल सेक्स करने व शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कर लिया है।
