ग्वालियर में एलिवेटेड रोड, नया एयरपोर्ट और नया स्टेशन का भवन जल्द आकार लेने वाला है-ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर विकास में सरकार के साथ.साथ समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी है। यह शहर हमारा है और इसके विकास की जवाबदारी भी हमारी है। यह भावना शहर के हर नागरिक में होना चाहिए। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार ग्वालियर विकास के लिये तेजी से कार्य कर रही है। हमारे शहर में 500 करोड़ रूपए की लागत से नया एयरपोर्टए 250 करोड़ रूपए की लागत से रेलवे स्टेशन का निर्माण होने जा रहा है। इसके साथ ही वेस्टर्न बाइपासए एक हजार बिस्तर का अस्पताल और एलीवेटेड रोड़ भी बनने जा रही है। इसके साथ ही अनेक विकास कार्यों को शहर में किया जा रहा है।


क्षेत्रीय सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि विकास कार्यों में जन सहभागिता के कई प्रयास ग्वालियर में पूर्व में भी किए गए हैं। लेकिन इसके सार्थक परिणाम नहीं मिल पाए हैं। हम सबको ही शहर विकास में भागीदार बनना होगाए तभी हमारा शहर तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ सकेगा। देश और प्रदेश के कई शहर ऐसे हैं जहां पर लोगों की सहभागिता से विकास के अच्छे कार्य हुए हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेकर अपने शहर के विकास में भी भागीदार बनना जरूरी है।


बैठक में संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिये धन एकत्र करना हमारा ग्वालियर में पूर्व में हमारा अस्पताल नम्बर वन अभियान भी चलाया गया थाए जिसमें 52 स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़कर अस्पताल के विकास और बेहतरी के लिये जन सहयोग से कार्य किया गया है। इस अभियान की तर्ज पर ही हमें आंगनबाड़ी केन्द्रोंए संजीवनी क्लीनिकोंए पार्कोंए चौराहों के विकास में सभी की सहभागिता अपेक्षित है।


बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर कौशलेन्द्रविक्रम सिंह ने बताया कि शहर में 6 संजीवनी क्लीनिक संचालित हैंए जिनका विकास जनभागीदारी से किया जाना अपेक्षित है। शहर के प्रमुख चौराहों और पार्कों के विकास में भी लोगों की सहभागिता से कार्य कराए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से डस्ट फ्री सड़कों के निर्माण के लिये पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य भी हाथ में लिए जायेंगेए जिससे पर्यावरण संरक्षण भी होगा और डस्ट फ्री सड़क भी बन सकेंगीं।
25 दिसम्बर को मनाया जायेगा ग्वालियर गौरव दिवस
कलेक्टर ने बैठक में बताया कि ग्वालियर में प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वण् अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसके लिये लिंक आधारित वेबसाइट विकसित कर लोगों को डिजिटल माध्यम से जोड़ा जायेगाए जो ग्वालियर विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं एवं सहयोग देने के इच्छुक हैं। गौरव दिवस के उपलक्ष्य में शहर में बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।
शहर विकास में भागीदारी की दिखाई रूचि
शहर विकास में जनभागीदारी के लिए आयोजित बैठक में केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया के सामने शहर के विभिन्न वर्गों ने शहर विकास में अपनी भागीदारी करने की इच्छा व्यक्त की। किसी ने पार्क विकास की बात कही तो किसी ने चौराहों के विकास और आंगनबाड़ी केन्द्र में सहयोग की बात कही। संजीवनी क्लीनिकों के विकास में भी अपनी भागीदारी पर सहमति व्यक्त की है। बैठक में विकास के लिये दी गई सहमति को सूचीबद्ध कर कार्ययोजना तैयार की जायेगीए जिसके आधार पर जनभागीदारी से विकास के कार्य किए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *