खेत से रेत की ट्रॉली निकालने को लेकर हुआ झगड़े में युवक को मारी गोली

दतिया. रेत का व्यापार अब खूनी होता जा रहा है। शनिवार की शाम 4 बजे भांडेर थाना क्षेत्र के कलेतरा गांव में खेत से रेत के वाहन निकालने पर हुए विवाद में गोलीबारी हो गयी। घटना में 2 भाई जख्मी हो गये। जिन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे ग्वालियर के लिये रैफर कर दिया है।
क्या है पूरा मामला
घटना में घायल हुए कलेतरा गांव निवासी हरिमोहन यादव ने बताया कि मेरा छोटा भाई कमल यादव शाम 4.5 बजे के लगभग खेत पर काम कर रहा था। तभी कुछ लोग रेत से भरी ट्रॉली खेत के रास्ते से निकाल रहे थे। भाई ने मना किया तो वह नहीं माने और दोनों में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि 12.15 लोग इकट्ठे हो गए और भाई के साथ मारपीट करने लगे। सूचना मिलते ही मैं अपने भाई को बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने मुझे बंदूक की बटों से मारा और मेरे छोटे भाई को गोली मार दी और मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करायाए जहां कमल यादव के कंधे में गोली लगने से उसे डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर कर दिया। तो वहीं घायल हरिमोहन का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *