विचार, संस्कार और स्वभाव को बदलने के लिए भाजपा का सत्ता में रहना जरूरीः शिवप्रकाश

ग्वालियर विचार, संस्कार और स्वभाव को बदलने के लिए भाजपा का लंबे समय तक सत्ता में रहना अति आवश्यक है। आज के युग में अधिकतर राजनैतिक दल एक होकर सिर्फ भाजपा को हराना चाह रहे हैं। दलों के अलावा अनेकों राष्ट्र को अलग करने वाली शक्तियां भी भाजपा को सत्ता से दूर करना चाहती हैं। उक्त उद्गार शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने होटल, पड़ाव में आयोजित भाजपा ग्वालियर महानगर के श्रेणीबद्ध कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन हितानंद शर्मा ने कहा कि भाजपा आने वाले समय में पूरे प्रदेश में अनेकों कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने श्रद्धेय कुशाभाउ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष पर एक करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसी कडी में सर्वप्रथम स्थापना दिवस पर हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम प्रत्येक मंडल में आयोजित कराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी युवाओं, महिलाओं के बीच में जाकर अनेकों कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। वहीं दलित बस्तियों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के बीच जाकर चौपाल कार्यक्रम आयोजित करेगी।
स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि आज हम सौभाग्यशाली है कि हमें समृद्ध मंच का सानिध्य प्राप्त हुआ है। जिस तरह बूथ विस्तारक योजना में भारतीय जनता पार्टी महानगर ग्वालियर के कार्यकर्ताओं ने लगन और परिश्रम से मेहनत कर आमजन के बीच पहुंचकर प्रदेश मंे पांचवा स्थान प्राप्त किया है इसी प्रकार समर्पण निधि अभियान में भी भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्राणपण से लगकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष महेश जायसवाल, धर्मेंद्र राणा, रामेश्वर भदौरिया, दीपक शर्मा, देवेंद्र पवैया, हेमलता बुधौलिया, हरीश मेवाफरोश, विनोद शर्मा ने किया। बैठक का संचालन राजू सेंगर ने एवं आभार हरीश मेवाफरोश ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *