ग्वालियर में दो दिवसीय प्रवास पर सिंधिया

ग्वालियर. केंन्द्रीय मंत्री जयोतिरादित्य सिंधिया शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए है। सिंधिया सबह 9 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली से ग्वालियर आए जिसके बाद वह 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। सिंधिया दोपहर 2.50 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में नगर निगम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

वहीं दोपहर 4.30 बजे ग्वालियर से चीनौर के लिये प्रस्थान करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 7.15 बजे ग्वालियर आकर नवीन राजस्व भवन संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में आंगनबाड़ी, संजीवनी क्लीनिक व पार्कों को गोद लेने के संबंध में बैठक लेंगे। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 27 मार्च को सुबह ग्वालियर से ही 8.30 बजे गोरखपुर – वाराणसी स्पाइस जेट फ्लाइट का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे नगर निगम द्वारा निर्मित जलालपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन करेंगे। सुबह 11.30 बजे एमआईटीएस पहुँचकर जीडीसीए की वार्षिक जनरल मीटिंग में शामिल होंगे। इसके बाद यहीं पर चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक जनरल मीटिंग लेंगे। सिंधिया दोपहर 12.10 बजे बिरला हॉस्पिटल जायेंगे और वहाँ से विमानतल पहुँचकर दोपहर 12.40 बजे वायुमार्ग द्वारा नईदिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *