सकारात्मक ऊर्जा से ही रक्षा समिति के सदस्य पुलिस का सहयोग करें-आईजी अनिल शर्मा
ग्वालियर पुलिस लाईन के सामुदायिक भवन में ग्राम/नगर रक्षा समिति, जिला ग्वालियर एवं ट्रैफिक वार्डन के एक दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन आईजी अनिल शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं एसएसपी अमित सांघी की अध्यक्षता में ग्वालियर पुलिस द्वारा किया गया। सम्मेलन में ग्वालियर जिले के थानों से ग्राम व नगर रक्षा समिति के लगभग 350 सदस्य व कैप्टन एवं ट्रेफिक वार्डन सम्मिलित हुए। सम्मेलन के प्रारम्भ में ग्राम व नगर रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने उपस्थित अतिथ्यों का स्वागत किया।
सम्मेलन में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आईजी ग्वालियर ने रक्षा समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न अवसरों पर पुलिस का सहयोग करने के लिये उनकी सराहना की तथा हमेषा की तरह पुलिस का सहयोग करने के लिये कहा गया। आईजी ग्वालियर ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन से ग्राम व नगर रक्षा समिति सदस्यों में निष्चित रूप से नवीन ऊर्जा का संचार होगा तथा सकारात्मक ऊर्जा से ही रक्षा समिति के सदस्य पुलिस का सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने कहा कि बेहतर पुलिस व्यवस्था को बनाये रखने के उद्देष्य से ग्राम व नगर रक्षा समिति व ट्रेफिक वार्डन के सदस्यों के लिये एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। ग्राम व नगर रक्षा समिति के सदस्य पुलिस के साथ मिलकर वही ड्यूटी कर रहे हैं जो एक आरक्षक द्वारा की जाती है। उन्होने कहा कि रक्षा समिति के सदस्य अपने शहर व जिले की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने में स्वेच्छा से अपना सहयोग दे रहे हैं। एसएसपी ग्वालियर ने वर्तमान परिपेक्ष्य में पुलिस व्यवस्था में ग्राम व नगर रक्षा समिति की उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ग्राम व नगर रक्षा समिति के सदस्य पुलिस परिवार का हिस्सा बनकर सूचनाओं का आदन-प्रदान करें। एसएसपी ग्वालियर ने ग्राम-नगर रक्षा समिति में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिष्चित करने पर बल दिया और कहा कि जिले के प्रत्येक थानों में पुरूष सदस्य के अलावा महिलाओं को भी सक्रिय सदस्य बनाया जावे।
इस अवसर पर एसएसपी ग्वालियर ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना महामारी के दौरान ग्राम व नगर रक्षा समिति के सदस्यों द्वारा पुलिस बल के साथ मिलकर कानून व्यवस्था बनाये रखने में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जिसके लिये वह बधाई के पात्र हैं। उन्होने कहा कि विभिन्न त्यौहार व कानून व्यवस्था की स्थिति में ग्राम व नगर रक्षा समिति के सदस्य हमेषा पुलिस के साथ निःस्वार्थ भाव से काम करते हैं। इस अवसर पर शहर व देहात के थाना क्षेत्रों से आये कैप्टन व सदस्यों को प्रभाण पत्र व ड्यूटी का सामान जैकेट, कैप, डण्डा व सीटी वितरित किया गया। सम्मेलन में डॉ. राजकुमार दत्ता ने जिला रक्षा समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों व सुझावों से उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
सम्मेलन में ग्राम व नगर रक्षा समिति के नोडल अधिकारी एएसपी, ग्रामीण जयराज कुबेर, समस्त नगर पुलिस अधीक्षकगण, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर रंजीत सिंह के अलावा पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित हुये। कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक ग्वालियर द्वारा तथा आभार डीएसपी लाईन विजय भदौरिया द्वारा व्यक्त किया गया। ग्राम व नगर रक्षा समिति के पदाधिकारियों में डॉ. राजकुमार दत्ता, जिला संयोजक ग्राम/नगर रक्षा समिति द्वारा किया गया तथा मुख्य रूप से ग्राम व नगर रक्षा समिति के विनय जैन वरिष्ठ परामर्षदाता, संतोष राठौर जिला संयोजक, जयसिंह सेंगर उप जिला संयोजक, आर0के0 गुर्जर कार्यालय प्रभारी सहित विभिन्न अनुभागों के संयोजकगण उपस्थित रहे।
