‘सेल्फी’ के लिए भोपाल आए अक्षय कुमार, चल रही फिल्म की शूटिंग

भोपाल. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार रविवार सुबह 9 बजे मुंबई की फ्लाइट से भोपाल पहुंचे। वे फिल्म ‘सेल्फी’ की शूटिंग के लिए यहां आए हैं। उनकी फिल्म की शूटिंग RGPV (राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) में चल रही है। अक्षय कुमार के साथ कुछ अन्य अभिनेता भी आए हैं। अक्षय की फिल्म बच्चन पांडे 18 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी लीड रोल में हैं। फिल्म क्रिटिक इस फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर नजर डालें तो पता चलता है कि एक बड़ा हिस्सा इस फिल्म को बैन करवाने की मांग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *