ग्वालियर में 460 करोड़ में बन रहा वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में विश्वस्तरीय एयर टर्मिनल बनाया जा रहा है। प्रदेश के ग्वालियर में बननेवाला यह नया एयर टर्मिनल प्रदेश में सबसे भव्य होगा। इस एयर टर्मिनल की डिजाइन हेरिटेज थीम पर तैयार की जा रही है जिसमें विरासत की झलक दिखाई देगी। एयर टर्मिनल में अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. ए-320 और बोइंग-777 जैसे विमान यहां से उड़ान भर सकेंगे. नये एयर टर्मिनल काम शुरू भी हो चुका है और बाउंड्रीवाल के बाद अब मुख्य भवन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।

टर्मिनल में हैंगर, पार्किग सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी- नए एयर टर्मिनल में खासतौर पर ग्वालियर के ऐतिहासिक वैभव को शामिल किया गया है। इसमें यात्रियों को ग्वालियर-चंबल की संस्कृति की झलक भी दिखेगी। नए टर्मिनल में हैंगर, पार्किग सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए केंद्रीय आलू अनुसंधान की 143 बीघा जमीन जमीन को भी लिया गया है।

30 हजार वर्ग फीट से बढ़ाकर दो लाख वर्ग फीट में बनेगा टर्मिनल भवन -एयरपोर्ट का विस्तार लगभग 190 एकड़ जमीन पर होगा। टर्मिनल भवन 30 हजार वर्ग फीट से बढ़ाकर दो लाख वर्ग फीट में बनेगा। नये एयरपोर्ट पर पार्किंग क्षमता 40 कार से बढ़कर 700 वाहनों की होगी। यहां आवासीय परिसर और रेस्ट रूम भी तैयार किए जाएंगे। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार नये एयर टर्मिनल की परियोजना काफी बड़ी है जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। ए-320 और बोइंग-777 जैसे विमान उड़ान भर सकेंगे- नए टर्मिनल में हैंगर, कार्गाे, टैक्सी-बे से लेकर यात्री पहली बार एयर ब्रिज का अनुभव ले सकेंगे। ए-320 और बोइंग-777 जैसे विमान यहां से उड़ान भर सकेंगे। नये टर्मिनल की पैसेंजर क्षमता 1400 होगी। यहां 20 विमान खड़े हो सकेंगे। अभी यहां सिर्फ चार विमान ही खड़े होते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *