ग्वालियर में भांजे ने किया मामी का रेप

ग्वालियर. एक 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ उसके ही बेटे के उम्र के भांजे ने रेप कर दिया। महिला भांजे को अपने बेटे से ज्यादा मानती थी, लेकिन उसने नहीं सोचा था कि भांजा उसके विश्वास और आवरू को तार-तार कर देगा। घटना होली वाले दिन दौरार मोहना की है। घटना के समय महिला की बेटी वहां पहुंच गई तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया। घटना की शिकायत पीड़िता ने मोहना थाना में की है। पुलिस ने आरोपी भांजे के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला
मोहना के दौरार निवासी 50 वर्षीय महिला आदिवासी परिवार से नाता रखती है। उसके दो बच्चे हैं एक बेटा जिसकी शादी हो चुकी है और बेटी की शादी की तैयारी चल रही है। होली के दिन शाम चार बजे बेटी पास ही नदी पर नहाने गई थी। बेटा शिवपुरी के भानगढ़ में बहू लेकर उसके मायके गया था। महिला घर में अकेली थी तभी उसकी ननद का लड़का सुनील उर्फ गोली आदिवासी घर पर आ गया। उसने महिला के साथ जबरदस्ती की, जब गोलू की मामी ने विरोध किया और उससे कहा कि तुम मेरे बेटे की उम्र के हो यह क्या कर रहे हो तो आरोपी ने उसका मुंह कपड़े से बंद कर महिला के साथ रेप किया। इसी बीच महिला की बेटी नहाकर घर पहुंची तो शोर सुनकर अंदर कमरे में पहुंची। यहां से गोलू उसे धक्का देकर भाग गया। घटना के बारे में महिला ने अपनी बेटी फिर बेटे के ससुराल से लौटकर आने के बाद बताया। आखिर में वह मोहना थाने पहुंचीं और मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *