सिल्वर स्टेट में रहने वाले उपायुक्त और दूसरे व्यक्ति का दोबारा होगी जांच
ग्वालियर. दिल्ली से पिता का इलाज कराकर लौटे सिल्वर स्टेट निवासी एनएमक्यू शमशीर को कोरोना पॉजीटिव आने के बाद उनके पड़ोसियों के भी सैंपल रविवार को नेगेटिव आए है लेकिन पड़ोसी में रहने वाले नगर निगम के उपायुक्त हसीन अख्तर और अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट दोबारा से कराई जाएगी। वहीं कोरोना पॉजीटिव मरीज की पत्नी, बेटा और उनके पिता को क्वारेंटाइन सिटी सेंटर स्थित गेस्ट हाउस में कराया गया है। इन सभी के एक बार सैंपल तो नेगेटिव आए है लेकिन एक बार फिर से इन तीनों की रिपोर्ट भी स्वास्थ्य विभाग कराने जा रहा है उसी के बाद सही तरीके से मालूम पड़ेगा कि रिपोर्ट क्या है।
हर दिन काफी संख्या में बाहरी लोग आ रहे
ग्वालियर में दूसरे शहरों से आने वाले लोगों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। हर दिन काफी संख्या में बाहरी लोग आ रहे है। सोमवार को भी बाहर से आए लोगों ने मुरार जिला अस्पताल में पहुंचकर अपने सैंपल कराए। सुबह से शाम तक यहां पर सैंपल हुए जिसमें दिल्ली, इंदौर, महाराष्ट, पूना से आने वाले लोग थे।
वजीर खान की अब तीसरी रिपोर्ट का इंतजार
पिछोर निवासी वजीर खान की दूसरी रिपोर्ट सोमवार को नेगेटिव आई है। 20 अप्रैल को वजीर की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद जेएएच के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया उसके बाद से उसके परिजनों और परिचितों के सैंपल भी डबरा और पिछोर में लिए गए है। वजीर खान की एक और रिपोर्ट संभवत- मंगलवार होगी यह तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आते ही वजीर खान की छुट्टी कर दी जाएगी।
