शहीदों की बिदाई-कर्नल आशुतोष शर्मा को बड़े भाई और पत्नी ने दी मुखाग्नि, पंचकूला में मेजर अनुज को पिता ने किया अंतिम संस्कार

जयपुर. कर्नल आशुतोष शर्मा का मंगलवार की दोपहर जयपुर में अंतिम संस्कर किया गया है उन्हें पत्नी पल्लवी और बड़े भाई पीयूष ने मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देते समय पत्नी के चेहरे पर गर्व की मुस्कान थी इससे पहले कर्नल आशुतोष को मिलिट्री स्टेशन में मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने भी श्रद्धांजलि दी और वहीं पंचकूला में मेजर अनुज सूद को उनके पिता सीके सूद ने मुखाग्नि दी।
सबसे पहले मां फिर भाई ने पुष्पचक्र किया अर्पित
मंगलवार की सुबह लगभग 8.30 बजे कर्नल आशुतोष की पार्थिव शरीर को आर्मी परिसर में अंतिम दर्शनों के लिये रखा गया और यहां पर उनकी मां और भाई ने पुष्प चक्र चढ़ाया। इसके बाद सेना के अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। फिर एडीजे हेमंत प्रियदर्शी, पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव, कलेक्टर जोगाराम, सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, प्रतापसिंह सिंह खचरियावास, लालचंद कटारिया ने पुष्प चढ़ाये। इसके बाद पार्थिव शरीद को मोक्षधाम ले जाया गया। पत्नी के साथ बेटी भी थी। यहां पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा की गयी। अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव देह पर लिपटा तिरंगा पत्नी को सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *