जेएएच में जिंदा मरीज काे मृत बताने के मामले में दाे नर्स निलंबित, वार्ड ब्वाय काे हटाया
ग्वालियर. जयारोग्य अस्पताल के न्यूरोसर्जरी वार्ड में जिंदा पुरूष मरीज को मृत बताने के मामले को प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में वार्ड ब्वाय को तत्काल निलंबित कर दिया है। जबकि जेएएच अधीक्षक ने दो नर्सों के निलंबन का प्रस्ताव जीआर मेडिकल कालेज प्रबंधन के पास भेजा गया था जिसे स्वीकार करते हुए नर्सों को निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल इस मामले में जिन दो नर्सों की लापरवाही की बात सामने आई थी उसमें से एक नर्स की पदस्थापना जेएएच से है। जबकि एक नर्स की पदस्थापना जीआर मेडिकल कालेज में है। वहीं वार्ड ब्वाय की तैनाती निजी एजेंसी के माध्यम से हुई है। ऐसे में जेएएच अधीक्षक डा आरकेएस धाकड़ ने दोनों नर्सों के निलंबन का प्रस्ताव तैयार करके जीआर मेडिकल कालेज प्रबंधन के पास भेज दिया था। जीआर मेडिकल कालेज की प्रभारी डीन डा वृंदा जोशी ने दोनों नर्सों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं ट्रामा सेंटर में जिंदा मरीज को मृत बताने के मामले में अभी जांच जारी है।
