IPS सुधीर सक्सेना मप्र के नए DGP

भोपाल. मध्यप्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) सीनियर आईपीएस अफसर सुधीर सक्सेना हो सकते हैं। राज्य शासन स्तर पर इनका नाम लगभग तय हो गया है। इस संबंध में राज्य सरकार जल्द ही आदेश जारी कर सकती है। सरकार ने सक्सेना की सेवाएं केंद्र से मूल कैडर में वापस देने के लिए अनुरोध किया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें वर्तमान जिम्मेदारी से मुक्त कर मप्र को सौंप दी है।

वर्तमान डीजीपी विवेक जौहरी के कार्यकाल खत्म होने में दो दिन ही बचे हैं। बावजूद, नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी नहीं हो सकता है। इस बीच, नए डीजीपी की रेस में आगे चल रहे 1987 बैच के मप्र कैडर के आईपीएस अफसर सुधीर सक्सेना को केंद्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति मप्र को वापस करने का आदेश जारी कर दिया है। अब पूरी संभावना है कि राज्य सरकार उन्हें मध्यप्रदेश का अगला डीजीपी नियुक्त करेगी।

सक्सेना भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में 2021 से बतौर सचिव (सुरक्षा) जिम्मेदारी संभाल रहे थे। डीजीपी की रेस में सक्सेना के अलावा पवन जैन और राजीव टंडन के नाम शामिल थे। इनमें से सक्सेना के नाम पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहमति दे दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *