लेजर शो का प्लान है, तानसेन के रागों पर संचालित म्यूजिक फाउटेन शो को समय-समय पर बदला जायेगा-जयति सिंह
मप्र का पहला है म्यूजिकल फाउंटेन
आपको बता दें कि स्मार्ट सिटी की अगुआई में चल जाये रहे मध्यप्रदेश का 60 मीटर लम्बा म्यूजिकल फाउटेन गुप्ता एंड गुप्ता इन्फ्राटेक प्रा. लि. कंपनी कोलकाता से इंजीनियर सत्यप्रकाश की देखरेख में संचालित किया जा रहा है।
समय-समय पर बदलाव
कंपनी के डायरेक्टर कमल गुप्ता ने बताया कि शो में समय-समय पर बदलाव किया जाना संभव है। हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में फाउंटेन म्यूजिकल सिस्टम में बदला हुआ नजर आयेगा।
लेजर शो प्लान है, इसका टीम सर्वे करेगी
तानसेन के रागों की थीम पर 30 मिनट का म्यूजिकल फाउंटेन शो संचालित किया जा रहा है, समय -समय पर संगीत में बदलाव करेंगे जिसे दर्शकों को हर बाद बदला हुआ नजर आये। हां, हमारा लेजर शो का प्लान है। इसके लिये आयेगी और वह सर्वे की कर रिपोर्ट देगी उसके अनुसार आगे काम किया जायेगा। जो अच्छा लगेगा उसे आगे ले जाया जायेगा।
जयति सिंह, सीईओ, स्मार्ट सिटी, ग्वालियर