उद्भव कार्निवाल में विदेशी कलाकारों का धमाल, रंग-बिरंगे परिधानों में नृत्य से झूम उठा ग्वालियर

ग्वालियर। उद्भव कार्निवाल का रंगारंग आगाज शनिवार शाम 4 बजे डॉ. भगवत सहाय सभागार से हुआ। कार्निवाल में चार विदेशी और 25 भारतीय टीमों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से शहरवासियों का मन मोह लिया।
कार्निवाल के दौरान अचलेश्वर चौराहे और महादजी चौराहे पर विदेशी कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। विदेशी टीमों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, 25 स्कूलों की टीमों ने भी अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं। शहर के प्रमुख चौराहों पर कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
जीवाजी क्लब में होगा मुख्य कार्यक्रम
उद्भव कार्निवाल का मुख्य कार्यक्रम शाम 7 बजे जीवाजी क्लब में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मंगोलिया के राजदूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि ग्वालियर की महापौर शोभा सिकरवार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। कार्निवाल में भारतीय और विदेशी कलाकारों की भागीदारी से सांस्कृतिक विविधता और अंतरराष्ट्रीय कला-संवाद की झलक देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *