फर्जीलोन के नाम पर 18 करोड़ की ठगी 5 हजार का इनामी गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को खण्डवा से किया गिरफ्तार
ग्वालियर 18 करोड़ रूपये से अधिक की धोखाधड़ी के 6 अपराधों में फरार आरोपी खण्डवा में निवासरत् है। मुखबिर की सूचना पर थाना विष्वविद्यालय व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम को उक्त फरार आरोपी को पकड़ने हेतु भेजा गया।
पुलिस टीम द्वारा खण्डवा पहुंचकर आरोपी के निवास किषोर नगर से धरदबोचा। पकड़ा गया आरोपी थाना विष्वविद्यालय के 420 के 5 अपराधों तथा क्राईम ब्रांच के एक अपराध में विगत 5 वर्ष से फरार चल रहा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी द्वारा 5 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। फरार आरोपी द्वारा केनरा बैंक में मैनेजर के पद पर पदस्थापना के दौरान फर्जी लोन मंजूर कर लगभग 18 करोड़ रूपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई थी। जिस पर से आरोपी के खिलाफ थाना विष्वविद्यालय एवं क्राईम ब्रांच ग्वालियर में 420 के मामले में एफआईआर दर्ज है।
अपराध में भूमिका
वर्ष 2016-17 में केनरा बैंक मैनेजर पद पर रहते हुये 18 करोड़ से अधिक के फ़जऱ्ी लोन मंज़ूर करके रक़म की धोखाधड़ी की गई ।
सराहनीय भूमिका
फरार आरोपी को पकड़े में थाना प्रभारी विष्वविद्यालय टीआई आंनद बाजपेयी, एएसआई दिनेश सिंह तोमर, हैड कान्स्टेबल अजय शर्मा, जितेंद्र सिंह , आरक्षक विकास सिंह, योगेन्द्र सिंह तोमर, पवन झा एवं रामवीर सगर आदि को गिरफ्तार में सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *