मुंबई में खुलेंगी शराब की दुकानें

मुंबई. महाराष्ट्र के मुंबई और पूणे में सोमवार से शराब की दुकानें खुलेंगी। महाराष्ट्र सरकार ने शर्त रखी है कि शराब की दुकानें उन इलाकों में खोली जायेंगी जहां कोरोना वायरस का संक्रमण न हो और वह इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित नहीं किया गया हो। वहां पर शराब की दुकानें स्टैंड अलोन (रिहायशी इलाके से अलग-थलग) होना चाहिये। एक लेन में महज 5 दुकानें ही खुली होने की छूट होगी। हालांकि लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, पान, गुंटखा, तम्बाकू आदि खाने की इजाजत नहीं होगी।
गैर जरूरी दुकानों का फैसला किया है सरकार ने
दरअसल, रेड जोन में भी राज्य सरकार ने गैर जरूरी दुकानों को खोलने का फैसला किया है जिसमें शराब की दुकानें भी शामिल है। हालांकि सरकारी ऐलान का विरोध भी हो रहा है शराब की दुकानें रिहायशी इलाकों से थोड़ा अलग और स्टैंड अलोन इलाकों में होनी चाहिये। महाराष्ट्र सरकार के प्रधान सचिव भूषण गगरानी ने बताया कि मुंबई और पूणे में सोमवार से गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। इसमें शराब की दुकानें भी शामिल है। बस शर्त यह है कि यह दुकानें रहवासी इलाके से अलग होनी चाहिये और एक लेन में महज 5 दुकानें ही खुली रह सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *