ग्वालियर समेत रेड जोन में निर्माण कार्य होंगें शुरू

भोपाल. लॉकडाउन के तीसरे चरण में सोमवार से ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में कई आर्थिक गतिविधियां शुरू होंगी। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित रेड जोन में शामिल 9 जिलों के नगरीय क्षेत्रों में निर्माण कार्य स्थानीय श्रमिकों के साथ शुरू किए जा सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी दुकानें खुलेंगी वहीं ग्रीन और ऑरेज जोन में नगर सेवा बसें चलेंगी पर फिलहाल बाजार नहीं खुलेंगे। एकल दुकानों को खोलने की अनुमति रहेगी। रेड जोन में निजी ऑफिस भी 33 प्रतिशत अमले के साथ खोले जा सकेंगे। प्रदेश में लॉकडउन के दौरान ऐसी कोई भी गतिविधि संचालित नहीं होगी जिसमें ज्यादा लोग एक जगह एकत्र हो सकें।
निवेश को आकर्षिक करने के लिए नई औद्येगिक नीति बना रहे
रेड जोन में आने जाने के लिए सिर्फ एक रास्ता रहेगा और सभी का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। निवेश को आकर्षिक करने के लिए नई औद्येगिकनीति बना रहे है। ऐसे उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाएगा जो ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार देंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से डरना-थकना नहीं है। हमें अपने लोगों की जान बचाना है, संक्रमण रोकना है और जहान की चिंता भी करती है।
गेहूं, चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू
जानकारी के अनुसार 11 लाख मजदूरों को मनरेगा में काम दिया जा रहा है। प्रदेश के बाहर फंसे मजदूरों को लाया जा रहा है। गेहूं, चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू कर दी है। श्रम कानूनों में भी बदलाव किया जाएगा इस संकट को अवसर में बदलकर नए मध्य प्रदेश का निर्माण करेंगे।
यह गतिविधियां प्रतिबंधित
हवाईयात्रा, रेल सेवाएं, अंतरराज्यीय बस सेवाएं, एक राज्य से दूसरे राज्य में आवागमन, सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, प्रशिक्षण संस्थान (ऑनलाइन अध्ययन को छोड़कर), सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार, ऑडिटोरियम, सामुदायकि भवन, सामाजिक, राजनैतिक, खेल कूद संबंधी, साहित्यिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम, धार्मिक स्थान, पूजन स्थल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *