ग्वालियर में आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, उखड़े पेड

ग्वालियर. ग्वालियर चंबल में रविवार शाम को आंधी-बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरे। अंचल में पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होते ही रविवार की शाम को अचानक से मौसम बदल गया। शाम 4 बजे के बाद ही आसमान में बादल नजर आने लगे। 5 बजे से पहले ही बारिश शुरू हो गई वहीं मुरैना, श्योपुर, दतिया में भी आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे।
गुड़ागुड़ी का नाका, कंपू, सिंधि कॉलोनी ओले गिरे
ग्वालियर के गुड़ागुड़ी का नाका, कंपू, सिंधि कॉलोनी, खासगी बाजार व आसपास के कुछ गांव में तेज आंधी-पानी के साथ ओले भी गिरे। बारिश थमने के साथ आसमान में बिजली की गड़गड़ाहट और 50 से 60 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। रविवार को अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की कमी के साथ 39.9 डिसे रहा और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिसे की वृद्धि के साथ 25.4 डिसे दर्ज किया। सुबह के समय आद्रता 55 प्रतिशत दर्ज की गई जो सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक रही। शाम की आद्रता 53 प्रतिशत थी जो सामान्य से 35 प्रतिशत अधिक रही जबकि बारिश 14.8 एमएम दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *