कोरोना योद्धाओं का सैन्य अधिकारियों ने किया सम्मान
ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले कोरोना योद्धाओं का कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में सेना के अधिकारियों ने सम्मान किया। ग्वालियर में जिन मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोरोना वायरस की रोकथाम में रात.दिन मेहनत की है, उन्हें सेना के अधिकारियों ने सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम में लगे कोरोना योद्धाओं का सम्मान नगर के नागरिक भी कर रहे हैं। इसके साथ ही देश के सैनिकों ने भी कोरोना योद्धाओं का सम्मान करने का कार्य किया है।
इन कोरोना वारियर्स का सम्मान
सम्मान समारोह में कोरोना योद्धाओं के रूप में अपर कलेक्टर नगर निगम नरोत्तम भार्गव, एसडीएम अनिल बनवारिया, डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीपशिखा भगत, तहसीलदार श्रीमती शिवानी पाण्डेय, एडिशनल सीईओ विजय दुबे, परियोजना अधिकारी अनुपम शुक्ला, पैथोलॉजिस्ट डॉण् हरेन्द्र सिंह, एएसओ सत्येन्द्र शर्मा, फार्मासिस्ट प्रशांत सक्सेना, डीसीएम मोण् शरीफ खान, वसीम राजा खान सहित स्वास्थ्य, नगर निगम, जिला प्रशासन के मैदानी कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के निवासियों से यह भी अपील की कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये वे अपने घरों पर ही रहें। अनावश्यक रूप से घर के बाहर न निकलें। संक्रमण के संबंध में कोई भी जानकारी अथवा सूचना हो तो तत्काल कंट्रोल रूम पर सूचित करें। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम की जवाबदारी हर नागरिक की है।
सेना के अधिकारियों ने भी नोवेल कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये कार्य कर रहे सभी कोरोना योद्धाओं के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संकट के समय सभी को मिलकर कार्य करना आवश्यक है। ग्वालियर जिले में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय है।
