डॉ नरोत्तम मिश्रा पहुँचे जरूरतमंदों के बीच और बांटी राहत सामग्री

ग्वालियर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा आज दतिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों ओरीना, सिजोरा, कुरथरा, चोपरा और पलोथर में जरूरतमंदों के बीच पहुचें.  जहां उनके हालचाल पूछे और उन्हें राहत सामग्री वितरित की।
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दतिया नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पंकज शुक्ला के निवास पर पहुंचकर समाजसेवियों से मुलाकात की और जौली शुक्ला एवं रिंकू बुंदेला की समाजसेवी टीम से भी मुलाकात की। आपने समाजसेवी अमित महाजन, दीपू सचदेवा, अरूण तिवारी एवं उनकी समाजसेवी टीम के द्वारा गोविंदपुर डेरा पर पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया।
आपने श्रीमती मीनाक्षी कटारे एवं उनकी टीम के द्वारा सेवढ़ा चुंगी आदिवासी बस्ती में राहत सामग्री का वितरण किया। आपने लॉकडाउन में गरीबों को खाना बांटने वाले समाजसेवियों से बातचीत में पूछा कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई परेशानी हो, तो बताएं। उन्होंने कर्मवीर योद्वाओं से कहा कि आप स्वयं सजग रहें ओर लोगों को जागरूक करें कि वे अपने घरों पर रहें। उन्होंने इस दौरान शारीरिक दूरी बनाए रखने हेतु लोगों का आव्हान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *