मुझे भरोसा नहीं था 22 विधायक पार्टी से टूट जायेंगे और हमारी सरकार गिर जायेगी-कमलनाथ
भोपाल. मप्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि उन्हें इस बात का भरोसा नहीं था कि उनके पार्टी के 22 विधायक टूटकर चले जायेंगे। कमलनाथ ने रविवार को यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकारों के सवालों के जबाव दे रहे थे। उन्होंने यह भी बताया दिग्विजय सिंह को भी इस बात का भरोसा नहीं था कि 22 विधायक इस तरह से प्रलोभन के चलते हमारा साथ छोड़ जायेंगे।
कमलनाथ ने बताया कि हमारे पास पूरी सूची है कि इन 22 तत्कालीन विधायकों के क्या क्या काम सरकार में किये गये है। लेकिन, अ बवह इन बातों में जाना नहीं चाहते हैं कि और कहा कि आने वाले समय में मप्र में 24 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होने वाले हैं। वह समझ गये हैं कि उनके साथ धोखा हुआ है। इसलिये कांग्रेस को उम्मीद है कि इनमें से अधिकांश सीटों पर वह चुनाव जीतेंगे और फिर यह सरकार (बीजेपी) में कैसे सत्ता में रहेगी।
और क्या बोले कमलनाथ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता के मनोनयन संंबंधी सवाल पर कमलनाथ ने कहा. इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष समय आने पर उचित निर्णय लेंगी।
इसके पहले कमलनाथ ने अपने कार्यकाल के दौरान उठाए गए मुख्य कदमों का जिक्र किया। उन्होंने किसान ऋण माफी योजना का भी जिक्र किया। कहा. दो चरणों में किसानों के ऋण माफ किए गए थे।
अगला चरण जून माह से शुरू होना था। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौजूदा सरकार किसानों के ऋण माफ करने संबंधी योजना जारी रखेगी।
