सोमवार से शुरू हो सकती है प्रॉपर्टी रजिस्ट्री, मुख्यालय ने गाइड लाइन जारी की

ग्वालियर. लॉकडाउन के बाद से बंद प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पर लगा बैन कल सोमवार से खुल सकता है इसके लिए मुख्यालय ने गाइड लाइन जारी कर दी है। इससे पहले पंजीयन कार्यालय को सेनेटाइज किया जा चुका है लेकिन इस पर अंतिम निर्णय आज रविवार शाम कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह लेंगे। इसमें कोरोना को ध्यान में रखते हुए कई तरह की सावधानियों का भी उल्लेख किया गया है। वहीं सर्विस प्रोवाइडरों के प्रवेश पर टोटल रोक रहेगी। शासन द्वारा लगातार रेवेन्यू में आ रही कमी के चलते यह निर्णय लिया गया है।
फिर काम शुरू करने के लिए गाइड लाइन जारी की- डीआईजी पंजीयक
डीआईजी पंजीयक जेपी शर्मा जिनके अंडर में प्रदेश के 11 जिले आते है उन्होंने कार्यालय में फिर काम शुरू करने के लिए गाइड लाइन जारी की है चूंकि ग्वालियर रेड जोन में है ऐसे में परिस्थितियों के अनुसार अंतिम निर्णय कलेक्टर को लेना है जिस पर आज शाम निर्णय होगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो फिर सोमवार से पंजीयन दफ्तर में रजिस्ट्री होने लगेंगी।
मुख्यालय ने गाइड लाइन जारी की गई
जो नई गाइड लाइन तैयार की गई है उसमें कई तरह के एहतियात बरतने होंगे यदि काम शुरू होता है तो फिर क्रेता-विक्रेता व एक-एक गवाह भीतर जा सकेंगे लेकिन इन्हें भी एक साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। गवाहों को बाद में प्रवेश मिलेगा इसके साथ ही सभी मास्क लगाकर पहुंचना होगा लेकिन रजिस्ट्र के वक्त इन्हें हटाना होगा साथ ही एक मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी। दफ्तर के भीतर नहीं जा सकेंगे इसके अलावा सभी को अपने पेन और पेड भी साथ लाने होंगे।
पुलिस बल मौके पर रहेगा
दफ्तर के बाहर पुलिसबल भी तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी तरह से लॉकडाउन के पालन में कोई रूकावट न आए।
रेड जोन के कारण संशय
विभागीय जानकारों का कहना है कि ग्रीन जोन में तो सोमवार से काम शुरू हो ही जाएगा लेकिन ग्वालिया चूंकि रेड जोन में है ऐसे में बहुत कम चांस है कि यहां रजिस्ट्री का कार्य शुरू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *