दाल बाजार में व्यापारी व पुलिस के बीच हुआ विवाद, 5 हजार जुर्माना ठोका
ग्वालियर. दाल बाजारा में आज सुबह दुकान का शटर डाउन कराने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने दाल बाजार में भीड़ बढ़ते देख उन दुकानों के शटर डाउन कराना शुरू कर दिया जो थो में कारोबार करते है। आज सुबह पुलिस जब दाल बाजार स्थित जय बालाजी इंटरप्राइजेज पर पहुंची और दुकान बंद करने के लिए कहा तो दुकानदार का कहना था कि वह होम डिलेवरी करता है और वाहन में होम डिलेवरी का सामान जा रहा है जिस पर सीएसपी मुनीष राजौरिया ने पूछा कि कल भी दुकान खुली थी तो दुकानदार ने कहा कि हां बस इतना कहते ही पुलिस ने शटर डाउन कराने के साथ-साथ दुकानदार का 5 हजार रु. का चालान कर दिया। व्यापारी राहुल बंसल का आरोप है कि पुलिस द्वारा बदसलूकी की गई है।
सीएसपी ने दुकानदार से पूछताछ की
जिला प्रशासन द्वारा दाल बाजार में किराना कारोबारियों को अलग-अलग राहत दी गई है। शनिवार को थोक कारोबारियों के शटर खुलवाए गए थे और आज रविवार को खेरिज कारोबारियों के शटर उठने थे। सुबह होते ही खेरिज कारोबारी अपनी दुकानों के शटर उठाकर व्यापार कर रहे थे इस बीच सीएसपी ने एक दुकान के बाहर लोडिंग वाहन को सामान से लदा देखा तो दुकानदार से पूछताछ की।
दुकानदार का कहना था कि ऑनलाइन डिलेवरी के लिए माल भेजा जा रहा है जबकि पुलिस का कहना था कि ऑनलाइन डिलेवरी के लिए राहत आज दी गई है तो बीते रोज दुकान क्यों खोली गई थी। इसी बात को लेकर व्यापारी उलझ गया और पुलिस ने 5 हजार रु. का चालान कर दिया। दाल बाजार व्यापार संघ के सचिव मनीष बांदिल का कहना है कि पुलिस व्यवस्थाएं बना रही है और कारोबारी सहयोग कर रहे है लेकिन असमंजस की स्थिति के कारण ऐसा हुआ है।
