कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान हंदवाड़ा में मेजर, कर्नल समेत 5 जवान घर में फंसे
जम्मू कश्मीर. उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में एक आतंकी मुठभेड़ के दौरान सेना के मेजर, कर्नल और पुलिस के इंस्पेक्टर सहित 5 लोग घर में फंस गए इसके बाद सेना ने उन्हें निकालने का रेस्क्यु ऑपरेशन शुरू किया है। ऑपरेशन के दौरान इलाके में इंटरनेट पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इलाके में आतंकी छिपे होने की सूचना पर सेना की यह टुकड़ी की गई थी।
मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चली जब आतंकियों की गोलीबारी रूक गई तो ये लोग तलाशी के लिए एक घर में घुसे। बताया कि जा रहा है कि आतंकी भी इलाके में ही छिपे है। इससे पहले पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से गोलाबारी की। पाकिस्तान ने यह गोलाबारी आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए की लेकिन भारतीय जवानों ने इसे विफल कर दिया। सुबह करीब 6 बजे पाकिस्तान सेना ने गोले दागना शुरू किया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस गोलाबारी की आड़ में पाक सेना भारतीय क्षेत्र में आतंकवादियों के दल को दाखिल करवाने का प्रयास कर रही थी। गोलाबारी से इलाके के लोगों में दहशत बनी हुई है।
