गर्लफ्रेंड के फ्लेट में रूका हरियाणा से आया ब्वॉयफ्रेंड, कोरोना फैलने से बचाया एसडीएम ने
ग्वालियर. कोरोना वायरस की संक्रमण की रोकथाम किये 4 से 17 मई तक के लिये लॉकडाउन 3.0 जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ हैं शहर को कोरोना वायरस से बचाया जा सके। वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति हरियाणा से शिवपुरी के लिये परमिशन लेकर आया और इस युवक का जिला अस्पताल मुरार में सैम्पल किया गया इसके बाद इसे बिरला अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया। यह युवक बिरला अस्पताल से चोरी से भाग निकला । इसी बीच एसडीएम अनिल बनवारिया को सूचना मिली युवक बिरला अस्पताल से भाग निकला। एसडीएम ने अपने नेटवर्क के माध्यम से पता लगाया तो पता चला कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड के फ्लैट में रूक गया हैं।
क्या है पूरा मामला
हरियाणा के जिला प्रशासन से परमिशन से लेकर निकला शिवपुरी के लिये था अजीत सिंह का सैम्पल जिला अस्पताल मुरार में किया गया इसके बाद इसे बिरला अस्पताल के लिये रैफर किया था यह शख्स बीआईएमआर न जाते हुए बीच में से सिटीसेंटर स्थित विण्डसर हिल स्थित अपनी गर्लफ्रेंड के फ्लैट पर पहुंच गया । जब इस बात की सूचना एसडीएस अनिल बनवारिया को लगी तो उन्होंने अपने नेटवर्क के माध्यम से पता किया और सिरोल पुलिस थाना के पुलिस बल से उठवा लिया और फिर से बिरला अस्पताल में भर्ती करवा दिया । अभी फिलहाल उपचार जारी है।
अभी बीएमआईआर में भर्ती है
बीएमआइआर के ट्रस्टी गोविंद देवड़ा ने बताया कि जिला अस्पताल से सैम्पल लेने के बाद बीएमआइआर के लिये रैफर किया गया था लेकिन यह युवक बीच में ही से भाग गया। जिला प्रशासन ने 3 मई की शाम यहां भर्ती कराया फिलहाल उपचार जारी है।
गोविंद देवड़ा, ट्रस्टी, बीएमआइआर
