ग्वालियर में 1201 लोगों ने प्रवेश किया, प्रशासने ने सभी को होम क्वारंटाइन किया, 152 सैपंल रिपोर्ट निगेटिव आई

ग्वालियर. शनिवार को 1201 लोगों ने प्रवेश किया जिन्हें प्रशासन ने होम क्वारंटाइन करा दिया है। राहत की बात यह है कि शनिवार को 152 लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 232 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अभी तक कुल 2863 लोगों की सैपलिंग की जा चुकी है जबकि 2463 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
सभी 1201 लोगों पर निगरानी रखने के निर्देश
शहर में शनिवार को आए सभी 1201 लोगों को होम क्वारंटाइन रखने के साथ ही उन पर निगरानी रखने के निर्देश भी जारी किए गए है। इन लोगों के घरों के वाहर होम क्वारंटाइन का वोर्ड लगाया जाएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि होम क्वारंटाइन में रहने वालों की सतत निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही जागरूक नागरिक की भांती आप लोग भी निगरानी रखने के साथ उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति का भी ध्यान रखें। शहर में आने वालों व होम क्वारंटाइन वालों पर मिशन शक्ति के तहत निगरानी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *