डेटा गलत भेजने से ग्वालियर रेड जोन में आया, मुख्यमंत्री ने हैरानी जताई

ग्वालियर. लॉकडाउन-3 शुरू होने से पहले केंद्र सरकार ने ग्वालियर सहित प्रदेश के 9 जिलों को रेड जोन की सूची में डाल दिया था। ग्वालियर को इस सूची में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य विभाग के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आश्चर्य जताया और मुख्यसचिव से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में पाए गए पॉजिटिव केसों के संपर्क वालों की सैंपलिंग और उस क्षेत्र का सर्विलांस का डेटा ठीक नहीं था। सर्विलांस के दौरान इस बात का डेटा उपलब्ध नहीं हो सका कि कहां पर कितने सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार या अन्य गंभीर बीमारी के लोग पाए गए। इस डेटा को स्टेट पॉर्टल पर भी नहीं डाला गया।
सीएम शिवराज ने हैरानी जताई
इस डेटा को स्टेट पोर्टल पर भी नहीं डाला गया। मुख्यसचिव ने बताया कि ग्वालियर से सर्विलांस और सैंपलिंग का पूरा डाटा स्टेट पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है जिससे डेटा भारत सरकार को भेजकर शहर की रेटिंग बदली जा सके। गौर करने वाली बात यह है कि रेड जोन के पौरामीटर्स में 21 दिन में एक्टिव केस न मिलने के साथ सैंपलिंग, सर्विलांस और डेटा अपलोडिंग भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *