किन्नर बनी मिसाल, गरीब बच्ची की शादी में दिया पच

उपहार लेकर अपने साथियों के साथ आती रबियाग्वालियर. चंबल संभाग के मुरैना के अम्बाह में एक किन्नर ने मानवता की मिसाल पेश की है। नाम है रबिया किन्नर ने एक गरीब लड़की की शादी में भात रूपी उपहार दिया और बाद में उस लड़की के बेटा हुआ तो उसका पच (उपहार) देने के लिये पहुंची । रबिया की इस दयालुता को लोगों ने देखा तो उसकी सराहना किये बिना नहीं रहे। आमतौर पर किन्नरों को शादी विवाह तथा पुत्र जन्म के बीच उपहार मांगते पाया जाता है। कहीं-कहीं तो यहां तक देखा गया है मनमाफिक उपहार व मिलने पर वह नाराज हो जाते हैं तथा कई तरह से नाराजगी व्यक्त करते हैं। लेकिन रबिया किन्नर के साथ ठीक उसके उलटा है। रबिया सामाजिक काम करती हैं तथा उसमें अपनी ओर से आर्थिक मदद भी करती है। अम्बाह में ही एक गरीब व्यक्ति की लड़की जिसका नाम पूनम है, उसको रजिया ने अपनी बेटी की तरह माना है। उसकी शादी में रबिया ने भात पच (उपहार) दिया था और उसके बाद जब उस लड़की के पुत्र हुआ तो रबिया पच लेकर पहुंची।
गांव वालों ने खुले दिल से की तारीफ
रबिया के इस व्यवहार से गांव वाले आश्चर्यचकित हैं, उन्होंने रबिया की सराहना की है। जब गांव वालों ने रबिया से पूछा कि तुम्हारा काम तो लोगों से उपहार लेना है तो वह हंसकर बोली। हम आप लोगों से ही लेते हैं और आपको ही वापिस कर रहे हैं। हमें एक दूसरे की हमेशा मदद करते रहना चाहिये। इसी समें सच्चा सुख मिलता है।

रबिया ने दिए उपहार में जेवर

मां ने लगा लिया गले
रबिया किन्नर अपने साथियों के साथ नवजात व उसके माता-पिता के लिए कपड़े लेकर गई थी। सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई थी। इसके अलावा फल व मिठाइयां ले गई। यह सब देखकर लड़की पूनम की मां ने रबिया को गले लगा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *