हम आपको बेहतर हार्ट संबंधी स्वास्थ्य सेवाये देने के लिये कटिबद्ध है-डॉ. पुरेन्द्र भसीन

ग्वालियर. जब मैंने सांस लेने परेशानी हुई तो मैंने जयपुर के नारायणा अस्पताल में दिखाया तो बोले आप लेट जाईये, आपकी हालत क्रिटीकल है आपकी तो सर्जरी करने पड़ेगी, तब मैं अपने दोस्त के साथ डॉ. डालमिया के पास दिखाने के लिये आया तो डॉक्टर साहब बोले कोई बात नहीं मैं आपके लिये महंगा वाला बॉल्व मंगाऊगा। लेकिन मुझे इसकी चिंता नहीं थी मुझे मेरे घरवालों की चिंता बाहर कहां रहेंगे इतना पेसा कहां से आयेगा। यह बात ग्वालियर के रतन ज्योति डालमिया हार्ट इंस्टीट्यूट में 12 दिसम्बर को ऑपरेशन करवाने के बाद डिस्चार्ज होने के बाद पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करती हुए पेशेन्ट राजीव बत्रा ने कहीं। मैं अहसानमन्द हूं डॉ रविशंकर डालमिया और डॉ आदिल रिजवी का और यहां के नर्सिंग स्टाफ ने मेरी घर जैसी सेवा की।
भिण्ड के निवासी आसाराम दिवाकर ने बताया अपोलो में 30 जनवरी को ऑपरेशन करवाया है और आज में पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर आपके सामने खड़ा हूं। मैं यहां के डॉक्टर के आलवा नर्सिंग स्टाफ की तारीफ करूंगा इन्होंने मेरी बहुत अच्छी सेवा की है। पत्रकारवार्ता में डॉ. पुरेंन्द्र भसीन ने बताया कि हम यहां कटिबद्ध है बेहतर सेवा देने के लिये। हृदयरोग विशेषज्ञों की टीम मेडीकल डायरेक्टर एण्ड हेड डॉ. रविशंकर डालमिया, डायरेक्टर कैथलेब डॉ. अभिषेक शर्मा डॉ. एसबीएल श्रीवास्तव, कार्डियो वस्कुलर सर्जन डॉ. आदिल रिजवी, सर्जन डॉ. ललित आदित्य मलिक कार्डियेक एनेस्थेटिस्ट डॉ. महेन्द्र गांगिल, डॉ. डॉ. वत्सला राजौरिया आदि लोग मरीजों की 24 घंटे देखभाल करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *