लता दी की याद में दो दिन का राष्ट्रीय शोक

नई दिल्ली. देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली है। लता करीब एक महीने से बीमार चल रही थीं। ‘भारत रत्न’ से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सरकार के सूत्रों ने बताया है कि इस दौरान राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।

2 दिन आधा झुका रहेगा राष्ट्रध्वज
मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिनों का राजकीय शोक का ऐलान किया गया। सरकार के सूत्रों ने बताया है कि इस दौरान राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। इस दौरान उनके शव को तिरंगे से लिपटाया जाएगा और सशस्त्र सेना के जवान अतिम संस्कार में सलामी देंगे।

देश में खालीपन छोड़ गईं लता दीदी : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा, लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *