45 लाख रुपए की लूट, साजिश सुन पुलिस भी दंग रह गई

शिवपुरी. कियोस्क संचालक से 45 लाख रुपए की लूट के मामले में एक और खुलासा हुआ है। मास्टरमाइंड पड़ोसी की लूट की साजिश सुन पुलिस भी दंग रह गई। मास्टरमाइंड अंकुश जैन अपने नौकर आशीष किरार से लाइव लूट करवा रहा था। वह मोबाइल के जरिए लुटेरों से सीधे जुड़ा था। बता रहा था कि उन्हें कब और क्या करना है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गुना जिले के बमोरी से गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नीलू किरार, मोहन भिलाला, अजय पाल बमोरी है।

वारदात के दौरान तीन लुटेरे भीतर थे, जबकि आशीष बाहर पहरा दे रहा था। अंकुश सामने दुकान पर बैठा था। लूट के बाद आरोपी बाइक से गुना जिले के बमोरी भाग गए थे। यहां रुपयों का बंटवारा हुआ। पुलिस ने अंकुश जैन, आशीष किरार, शुभम किरार और मुरारी धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है। शुभम पर लूट, जबकि मुरारी पर मर्डर का केस दर्ज है। तीन लुटेरे अभी फरार हैं।

क्या है पूरा मामला
अंकुश की दुकान कियोस्क संचालक विजय सिंघल के घर के सामने है। आशीष उसके यहां नौकरी करता है। अंकुश को पता था कि विजय के यहां लाखों का लेन-देन होता है। विजय कियोस्क के अलावा ATM का भी संचालन करता है। 1 फरवरी को अंकुश ने नौकर के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। इसके बाद आशीष ने अपने रिश्तेदार शुभम को साजिश के बारे में बताया। अंकुश ने शुभम को बताया कि करीब 50 लाख रुपए मिलेंगे, जिसके बाद शुभम ने अपनी टीम के साथ आने का वादा किया। वह रात में अपने 5 साथियों के साथ बमोरी से बदरवास आ गया। शुभम राजस्थान के बारां में पहले भी लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *