महाराष्ट्र से साईकिल से यूपी के लिये रवाना हुआ मजदूर की एमपी में हुई मौत

भोपाल. महाराष्ट्र से साईकिल चलाकर आये एक प्रवासी मजदूर की मप्र के बड़वानी के रास्ते में शुक्रवार को मौत हो गयी है। मृतक का नाम तरक अंसारी बताया गया है। वह यूपी का रहने वाला था। अंसारी महाराष्ट्र के भिवंडी से दो दिन पूर्व उत्तरप्रदेश के लिये रवाना हुआ था। पुलिस मान रही है कि अधिक थकान, गर्मी और शरीर में पानी की कमी होने के कारण से अंसारी की मौत हो गयी।
मौत की सही वजह पोस्टमार्टम से पता होगी
अंसारी के साथ 10 अन्य मजदूर भी साईकिल से रवाना हुए थे उनमें से एक ने बताया कि लॉकडाउन में कामकाज छूटने की वजह से पैसे और खाने की इंतजाम नहीं था। साइकिल से महाराजगंज स्थित घर लौटने का फैसला लिया। 350 किमी दूरी तय करने के बाद अंसारी चक्कर खाकर सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गयी, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम से पता चलेगी।
राज्य सरकार व्यवस्था कर रही भेजने की
केन्द्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से कहा है कि प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिये बसों की व्यवस्था की जाये। प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिये विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही है। सरकार ने लॉकडाउन 17 मई तक के लिये बढ़ा दिया गया है। लेकिन, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले इलाकों में कई छूट दी गय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *