जफरूल इस्लाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह का मामला किया दर्ज
नई दिल्ली. कुवैत वाले विवादित पोस्ट के लिये दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरूल इस्लाम खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने घारा 124ए और 153ए के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। दरअसल जफरूल इस्लाम ने पिछले 28 अप्रैल को अपने फेसबुक पेज पर कुवैत को धन्यवाद देते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा थाि। जफरूल इस्लाम ने पोस्ट में लिखा था कि मुसलमानों पर जो अत्याचार हो रहे हें। अगर हिन्दुस्तान के मुसलमान ने इसकी शिकायत अरब देशों से कर दी तो हिन्दुस्तान में जलजला आ जायेगा।
