मुरैना में सीआरपीएफ का एक जवान व दिल्ली से आए एक युवक पॉजिटिव मिले

मुरैना. शुक्रवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। इनमें से सीआरपीएफ का एक जवान है जो 26 अप्रैल को फरीदाबाद से अपने मामा के साथ मुरैना के बारा गांव आया था। दूसरे दिल्ली से बेटे के साथ हलवाई का काम करने वाला युवक है जो ट्रक में बैठकर यहां आया और सीधे अस्पताल पहुंचकर सैपलिंग कराई।
संपर्क में आए लोगों को जौरा के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया
जवान के गांव जौरा के बरे का पुरा नरेला व उसके मामा के गांव सेंथरी को लॉकडाउन किया गया है उसके संपर्क में आए लोगों को जौरा के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है। कोरोना पॉजिटिव हलवाई सीधे ही अस्पताल पहुंच गया था इसलिए इसके गांव औरेठी को सील नहीं किया गया है उसके साथ आए बेटे की रिपोर्ट निगेटिव है।
प्रदेश में 87 नए कोरोना मरीज मिले है इन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 2709 हो गई है। इंदौर में 32 नए मरीज मिले। वहीं बुरहानपुर में एक दिन में 17 संक्रमित मिले। उज्जैन में तीन, इंदौर में दो व मांदसौर में एक और मौतों को मिलाकर प्रदेश में अब तक कुल 131 मौतों हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *