कोरोना वारियर्स के सम्मान में फूल बरसायेगा सुखोई 30

कोलकाता. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम की जंग में सबसे आगे की लाईन में खड़े डॉक्टर्स, पुलिस और सफाईकर्मी हमारे कोरोना वारियर्स हैं। इन कोरोना वारियर्स के प्रति आभार जताने के लिये ईस्टर्न एयरकमाण्ड पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से आसमान में उड़ान भरेंगे। कोरोना वारियर्स के सम्मान में रविवार को सुखोई 30 से फूल बरसाये जायेंगे।
सुबह 10 बजे उड़ान भरेगा सुखोई
सबसे पहले सुखोई 30 पश्चिम बंगाल विधानसभा के ऊपर से सुबह 10.30 बजे निकलेगा और फिर कोलकाता के अस्पताल के ऊपर आसमान से फूल बरसाये जायेंगे। इसकेअलावा अरूणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर और मेघालय की राजधानी शिलांग में भी आसमान से फूल बरसेंगे। वहीं गुवाहाटी में एयरफोर्स का बैण्ड भी अपने तरीके से कोरोना वारियर्स का आदर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *