भाई-बहन को बुलेरो ने कुचला, उपचार के लिये ग्वालियर रैफर

मुरैना. कॉलेज से पढ़कर लौट रहे भाई-बहन को बुलेरो कार के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना जींगनी गांव के पास की है। राह चलते राहगीरों ने तड़पते भाई-बहन को एम्बूलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार करके ग्वालियर के अस्पताल के लिये रफर कर दिया है।
आशु व करिश्मा नामक भाई-बहन मुरैना के पीजी कॉलेज में पढ़ते हैं। वह दोनों स्कूटी से मुरैना अपने गांव बैरापुर जा रहे थे। वह जींगनी गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही बुलेरो वाहन के चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई-बहन बुरी तरह घायल हो गये। घायल अवस्था में दोनों सड़क पर तड़प रहे थे। इसी बीच एक शिक्षिकाने उन दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से उठाया और एम्बूलेंस बुलाकर उसमें लिटाकर जिला अस्पताल ले कर आये।
युवक की हालत है गंभीर
जिला चिकित्सालय में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके सिर में टक्कर लगी है। युवक हेलमेट नहीं पहने था। युवती के सिर में चोट है। दोनों को चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया है।
