ग्वालियर में होटल के सीसीटीवी फुटेज से होगी गैंगरेप करने वालों की पहचान, स्टाफ से भी होगी पूछताछ

ग्वालियर. भोपाल से आई युवती के साथ होटल रिवाज में गेंगरेप करने वाले पुलिस की पकड़ में नहीं आए है। पीडि़ता ने एक आरोपी लोकेश का नाम तो बताया है उसके साथी के बारे में कुछ नहीं बता पाइ है इसलिए पुलिस होटल रिवाज में लगे सीसीटीवी के फुटेज चैक करेगी। इस पूरे मामले में होटल स्टाफ से भी पूछताछ होगी, क्योंकि पीडि़ता ने शिकायत में बताया था उसे महलगांव निवासी सहेली होटल में ले गई थी।

वहां लोकेश उसके कमरे में आया था और उसे दूसरे कमरे में ले गया था। यह कमरा किसके नाम से बुक था इसकी जानकारी होटल रिवाज के बुकिंग रजिस्टर में दर्ज होगा इसके अलावा दोनों आरोपियों को मूबमेंट भी होटल के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ होगा उससे लोकेश के साथी की पहचान होगी। पुलिस का कहना है यह है मामला  पीड़िता ने शिकायत की थी, महलगांव निवासी सहेली से मिलने आई थी। सहेली उसे होटल रिवाज में पार्टी में ले आई थी। वहां कमरे में उसे छोड़ गई तब लोकेश उसे बहाने से दूसरे कमरे में ले गया वहां उसने और उसके साथी ने बलात्कार किया।

विश्वविद्यालय टीआइ एके बाजपेयी ने कहा कि होटल में किस कमरे को किसने बुक कराया है। बुकिंग रजिस्टर में उसकी आइडी भी दर्ज होगी। उससे पता मिल जाएगा। वही बताएगा पीड़िता से बलात्कार करने वाले कहां दुबके हैं। होटल स्टाफ से पूछताछ की जाएगी गैंगरेप केस में आरोपियों को तलाशा जा रहा है। इसके लिए होटल रिवाज के सीसीटीवी और स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। दूसरे आरोपी की पहचान नहीं हुई। दोनों को तलाशा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *