भोज वेटलैण्ड में 207 प्रजाति के पक्षियों का है घर, वनविहार में 45 दिन चली गणना में पाये गये पक्षी 33 प्रवासी और 8 दुर्लभ प्रजाति के

वन विहार में ये पक्षी भी मिले।भोपाल. वनविहार के नेशनल पार्क की भोज वेटलैण्ड साइट 207 पक्षियों का घर हैं। इनमें लगभग 33 प्रवासी और 8 दुर्लभ प्रजाति के पक्षी शामिल है। 45 दिन चली गण्ना में पक्षियों के यह आंकड़े साफ हुए हैं। 2 फनवरी को गणना का समापन हो गया है। मध्यप्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र के 200 से अधिक एक्सपर्ट गणना में शामिल हुए हैं।
गणना 19 दिसम्बर से शुरू हुई थी। जो 2 फरवरी तक चली और अंतिम दिन मंत्री हरदीपसिंह डंग वन विहार पहुंचे। पैदल घूमकर दूरबीन की मदद से पक्षियों को देखा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला भी मौजूद रहें। वनविहार के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एके जैन ने बताया कि पक्षियों की गणना 8 चरण में हुई।

ये प्रवासी पक्षी मिले
बार हेडेड गीज, ग्रे लेग गीज, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, कॉमन पोचार्ड, यूरेशियन विजन, नॉर्दन शोवलर, कॉमन कूट, कॉम्ब डक, रडी शेल्डक, कॉमन टील, लिटिल ग्रीब, स्पॉट बिल्ड डक, कॉटल टील, ग्रे हेडेड लैपविंग, कॉमन स्नाइप, रेड नेप्ड आइबिस, ग्लॉसी आइबिस, ब्लैक हेडेड आइबिस, पेंटेड स्टोर्क, ओपन बिल स्टोर्क, ब्ल्यू थ्रोट, यूरेशियन राइनेक, ब्लैक रेड स्टार्ट, ब्लैक बिटर्न, चेस्टनट बिटर्न, लॉन्ग टेल्ड मिनिवेट, बूटेड वार्बलर, एशियन ब्राउन। इनके अलावा फ्लाई कैचर, ब्लैक हेडेड बंटिंग, रेड हेडेड बंटिंग, ब्राउन हेडेड गल, पलाश गल प्रजातियां भी मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *