पुलिस और प्रशासन धारा 307 लगाकर छात्रों का भविष्य बर्बाद करना चाहती है इसमें न्यायिक जांच होनी चाहिये-डॉ. देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर. उपनगर ग्वालियर हजीरा स्थित 70 वर्ष पुरानी सब्जी मण्डी का विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा है। जिसके बाद पुतलादहन से कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त किया था जिसमें पुतला छीना-झपटी में सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम झुलस गये थे। इस मामले में बुधवार की दोपहर घायल पुलिसकर्मी को गंभीर हालत होने पर अपोलो में भर्ती एसआई दीपक गौतम झुलस गये थे । इस घटना में कांग्रेस पार्टी की पूरी संवेदना है। मैं घायल SI  को देखने के लिये अपोलो अस्पताल भी गया था लेकिन जिला प्रशासन ने इंफक्शन की वजह से देखने नहीं दिया है। सभी राजनेतिक पार्टियां विरोध दर्ज कराने के लिये पुतलादहन करती है। SI  को घायल करने की कोई मंशा नहीं है। सरकार गरीब लोगों रोजी रोटी छीनने के बाद उनकी आवाज दबा रहीं तो हम उनकी लड़ाई रह रहे हैं। यह बात कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने पत्रकारों से कहीं।
धारा 307 के संबंध में हम अपना पक्ष न्यायालय में रखेंगे
भाजपा के इशारे पर पुतलादहन करने वाले NSUI नेताओं पर धारा 307 लगाकर उनका भविष्य बर्बाद करना चाहती है हम इसका विरोध न्यायालय करेंगे। वैसे भी कांग्रेस पार्टी इस संबंध में न्यायिक जांच की मांग कर रही है। जिससे इनके साथ अन्याय न हो।
गुरूवार को साधारण सभा की बैठक
पुतलादहन में पुतला छीनने के दौरान आग से झुलसे SI  दीपक गौतम के हमारी पूरी संवेदना है और हमारी कोई भी दुश्मनी नहीं है हम गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा की सरकारी हमारी आवाज दबाने में जुटी है। हम झुकेंगे नहीं, हम पूरी ताकत से गरीबों की लड़ाई लडेंगे। भाजपा से निपटने के लिये आगामी आन्दोलन की रणनीति बनाने के लिये गुरूवार की दोपहर 2 बजे साधारण सभा की बैठक बुलाई गयी है उसमें तय किया जायेगा कि भाजपा सरकार से कैसे निपटा जाये।
NSUI नेता शिवराजसिंह यादव के पीछे पड़े कलेक्टर
NSUI  नेता शिवराज यादव ने एसआई को आग से बचाने का प्रयास किया है जिला प्रशासन NSUI   नेता शिवराज सिंह यादव पर धारा 307 लगाकर उसका कैरियर बर्बाद करना चाहती है। पुलिस कहना है कि उसकी शर्ट पेट्रोल डाला है जबकि हमारे अनुसार कोई पेट्रोल नहीं है। भारी संख्या में पुतलादहन के मौके पर पुलिस मौजूद थी पुलिस ने पेट्रोल को पकड़ा क्यों नहीं। पुलिस और प्रशासन मिलकर शिवराज सिंह यादव पर रासुका लगाना चाहती है इसका पूरे प्रदेश में आन्दोलन किया जायेगा।
हजीरा सब्जीमंडी से गरीब, दुकानदारों की लड़ाई लड़ रहे -सतीश सिकरबार
विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि हजीरा सब्जीमंडी से गरीब, असहाय दुकानदारों, को हटाए जाने के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन एवं सब्जी मंडी स्थल पर बैठे कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करने के विरोध में NSUI  द्वारा फूलबाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के बाहर धरना दिए जाने एवं पुतलादहन किए जाने के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पुतला छीनने के प्रयास के दौरान एसआई झुलस गए। SI  के साथ हुई इस आकस्मिक घटनाओं मैं मेरी संवेदनाएं हैं लोकतंत्र में आए दिन विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम राजनीतिक दलों द्वारा किए जाते रहे हैं पुतला दहन के दौरान कई बार जनप्रतिनिधियों के साथ भी गंभीर हादसे होते रहे हैं। जब वहां पर 3 पुतले फायर ब्रिगेड से बुझाये गये तो इस पुतले को छीनने के बजाय फायरब्रिगेड से बुझाना चाहिये था।
प्रशासन और पुलिस मिलकर गरीबों की आवाज दबाना चाहते है-सुनील शर्मा
हम गरीबों की लड़ाई लड़ रहें हैं। लेकिन प्रशासन और पुलिस गरीबों की आवाज दबाना चाहती है हम दमन के आगे झुकने वाले नही ंहम गरीबों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *