मप्र के ग्वालियर में डीएनए टेस्ट के लिए तीसरी लैब तैयार करने की कवायद शुरू
ग्वालियर. प्रदेश में डीएनए टेस्ट के लिए तीसरी लैब तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। ग्वालियर की रीजनल फोरेंसिक प्रयोगशाला में इसे बनाया जाएगा। फिलहाल इमारत के 4 कमरों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। जिले में डीएनए जांच की शुरूआत संगीन अपराधों की विवेचना में पुलिस के लिए मददगार साबित होगी।
इंदौर के बाद अब जिले में डीएनए लैब की शुरू करने की तैयारी हे। पुलिस मुख्यालय का प्लान 4 महीने में प्रदेश की दूसरी डीएनए लैब को चालू करना है। इसलिए लैब का काम शुरू हो गया है। रीजनल फोरेंसिक प्रयोगशाला की इमारत में लैब के लिए जगह तय कर उसमें निर्माण कार्य शुरू किया गया है। लैब स्टाफ के मुताबिक इसके लिए लैब के चार कमरों को तैयार किया जा रहा है। उसके बाद डीएनए टेस्टिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की खरीद होगी। इन्हें पुलिस मुख्यालय खरीदेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी जल्द होगी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की गई है। लैब के शुरू होने से संगीन अपराधों की इंवेस्टीगेशन आसान होगी जिनमें डीएनए टेस्ट जरूरी होता है। अभी तक जांच के लिए पुलिस को सागर लैब के भरोसे रहना पड़ता था। इस लैब में प्रदेश भर से डीएनए टेस्ट के सैंपल आते हैं। इसलिए जांच और उसकी रिपोर्ट हासिल करने में लंबा इंतजार करना पड़ता था। जिले में डीएनए लैब शुरू होगी तो मैनपावर वक्त के अलावा पैसा भी बचेगा।
