ग्वालियर में शुक्रवार को 107 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये जिले में किए जा रहे व्यापक प्रबंध के साथ.साथ संदिग्ध मरीजों की मेडीकल जांच भी कराई जा रही है। ग्वालियर में शुक्रवार को 107 स्वास्थ्य नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 2 हजार 631 सेम्पलों की जांच कराई गई है। जिनमें अब तक कुल तीन जांच रिपोर्टें पॉजिटिव प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही 2 हजार 311 जांच निगेटिव प्राप्त हुई हैं। 103 प्रकरणों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। 212 जांच नमूनों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अब तक 7 हजार 715 लोगों को होम क्वारंटाइन कराया गया थाए जिनमें से 6 हजार 57 की क्वारंटाइन अवधि पूर्ण हो गई है। जिले में कुल 3 लाख 76 हजार 696 लोगों की मेडीकल स्क्रीनिंग की गई है। जिले से शुक्रवार को 257 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *