दिग्विजय सिंह ने झूठा विश्वास भर दिया था, इस वजह से सरकार गिर गयी, उपचुनाव 24 में से 15 सीटें जितेंगे-कमलनाथ
भोपाल. मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पीड़ा जुबान पर आ ही गयी, उनके दिल में कसक है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बहकावे में आकर राज्य में अपनी सरकार नहीं बचा पाये। क्योंकि कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह ने झूठा विश्वास भर दिया था। पार्टी के कुछ निश्चित विधायक उनका साथ छोड़कर कहीं नहीं जायेंगे। कमलनाथ ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा-सिंधिया गठजोड की चालों की पूरी जानकारी होने के बावजूद इस साल मार्च में अपनी सरकार नहीं बचा सके क्योंकि वह झूठे विश्वास में थे।
अपने निवास पर चैनल से बोले विधायक पार्टी का साथ नहीं छोडेंगे
कमलनाथ ने भोपाल स्थित अपने निवास एक चैनल से बातचीत में कहा कि यह जानबूझकर नहीं किया गया था। लेकिन शायद स्थिति की ठीक समझ नहीं होने की वजह से हुआ। दिग्विजय सिंह ने महसूस किया कि कुछ विधायक जो दिन में 3 बार उनसे बात कर रहे थे। वह कभी पार्टी का साथ नहीं छोडेंगे लेकिन उन्होंने वैसा ही किया।
चुनाव हारने के बाद सिंधिया भाजपा के संपर्क में थे-कमलनाथ
मार्च में कांग्रेस का हाथ छोड़कर अपने समर्थक विधायकों का साथ भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कमलनाथ ने कहा था कि जहां तक ज्योतिरादित्य सिंधिया का सवा है। मुझे पता था कि लोकसभा चुनाव हारने के बाद वह जुलाई से भाजपा के संपर्क में हैं। वह इस तथ्य को कभी पचा नहीं पाये कि वह एक लाख से अधिक वोटों से लोकसभा चुनाव हार गये और वह भी उस उम्मीदवार से जो कांग्रेस का साधारण कार्यकर्त्ता था और जिसे भाजपा ने अपने पाले में लेकर उनके खिलाफ चुनाव में उतारा थाथ्। सिंधिया अपनी के हार के बाद से भाजपा के संपर्क में थे। लेकिन भाजपा की राज्य इकाई ने उन्हें कभी नहीं चाहा। लेकिन भाजपा अंततः उन्हें ले गयी क्योंकि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व किसी भी कीमत पर मप्र से दूसरी राज्यसभा सीट चाहता था।
24 में से 15 सीटों पर विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतेंगे-कमलनाथ
कमलनाथ की इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता कि अभी भी भाजपा -सिंधिया गठजोड़ की ओर से उन्हें दिये गये झटके से उभरने की कोशिश कर रहे हैं मप्र उपचुनावों में कांग्रेस की वापिसी की संभावनाओं पर कमलनाथ ने कहा कि यह आंकड़ों का खेल हैं। अभी हमारे पास 92 विधायक और उनके पास 107 हैं। 24 सीटों के लिये उपचुनाव होने हैं। इसलिये हमें उनमें से कम से कम 15 सीटें भाजपा के बराबर आने के लिये जीतनी होगी। फिर बाकी 7 विधायक पिक्चर में आते हैं, जिनमें से 4 निर्दलीय, 2 बसपा और एक सपा से हैं और अभी स्थितियां ऐसी हैं कि हम 15 से अधिक सीटें जीतेंगे, सिंधिया और शिवराज प्रचार करने में समर्थ नहीं हो पायेंगे।
