ग्वालियर में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने सब बंद किया, फिर भी सब कुछ बिका
ग्वालियर. कल रात जिला प्रशासन को कोरोना का एक और नया मरीज मिला जिसके बाद रात को ही एक आदेश जारी कर सब बंद करने के आदेश दिए गए। इसमें किराना होम डिलीवरी की डिलीवरी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक, दूध, ब्रेड और अंडा की ब्रिकी सुबह 9 बजै तक और हाथ ठेला के लिए दोपहर 11 बजे तक का समय दिया।
चोर दरवाजों से बिक्री हुई
पुलिस के जवानों और सायरन वैन ने 9 बजे से पहले सभी दुकानों को बंद कराने के आदेश दिए। इसके बाद भी देर शाम तक इन दुकानों के चोर दरवाजों से दूध, किराना, समोसे, गुटखा और कोल्डड्रिंक ग्राहकों की डिमांड पर बिक्री हो रही है। सबसे ज्यादा लश्कर, मुरार की सघन बस्ती , उपनगर ग्वालियर के कुछ स्थान और देहात क्षेत्र में इन वस्तुओं की बिक्री सरेआम हो रही है। यह दुकानदार शटर डालकर बाहर बैठ जाते है और कोई ग्राहक आते ही सामान चुपके से दे देते है। इधर गली-मोहल्लों में तो लॉकडाउन के सारे नियम तैनात है लेकिन यहां पर पुलिस के जवान न आने से मनमर्जी का नजारा दिखाई दे रहा है।
ग्वालियर में तीन कोरोना पॉजिटिव लोगों को सुपर स्पेशसिलिटी सेंटर में क्वारेंटाइन किया गया है। इनमें फरीदाबाद से आए बहोड़ापुर निवासी,पानीपत से आए पिछोर निवासी ट्रक चालक और गत दिवस दिल्ली से अपने पिता का इलाज कराकर लौटे एनएमयू शमशाद की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही ग्वालियर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। 10 दिन पहले तक पूरी तरह कोरोना मुक्त रहने वाले ग्वालियर में लगातार इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं ट्रैसिंग शुरू कर दी गई है।
