4 मई से ग्रीन जोन्स में छूट का दायरा जाएगा- प्रधानमंत्री
भोपाल. लॉकडाउन में 4 मई से राहत मिल सकती है। मध्य प्रदेश के 23 जिलों समेत देश के 307 जिलों में 4 मई से बाजार में मोबाइल फोन्स, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिक, हार्डवेयर, रिपेयरिंग शॉप्स, कपड़ों की दुकानें और रेस्तरां, हेयर कटिंग सैलून जैसी सेवाओं को भी खोलने की इजाजत दी जा सकती है हालांकि रेड जोन वाले क्षेत्रों में कोई रियायत नहीं होगी।
मप्र में कोरेना से स्वास्थ्य होने में तेजी आई
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण में गिरावट और मरीजों के स्वास्थ्य होने की रफ्तार में तेजी आई है। इस हफ्ते के 5 दिनों में प्रदेश में 549 नए पॉजिटिव मिले वहीं 40 मरीजों की मौत हुई है। 322 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक प्रदेश में कल 2697 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है हालांकि 143 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है जबकि 624 लोगों ने कोरोना को हराया है।
वहीं कोरोना नियंत्रण को देखते हुए केंद्र ने संकेत दिए है कि 4 मई से ग्रीन जोन्स में छूट का दायरा और बढ़ाया जा सकता है हालांकि लॉकडाउन के बाद भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग सामान्य जनजीवन का हिस्सा रहने वाले है। ग्रीन जोन्स में 4 मई से में मोबाइल फोन्स, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिक, हार्डवेयर, रिपेयरिंग शॉप्स, कपड़ों की दुकानें और रेस्तरां, हेयर कटिंग सैलून जैसी सेवाओं को भी खोलने की इजाजत दी जा सकती है हालांकि इन दुकानों पर भीड़ लगाने की इजाजत नहीं होगी। पंजाब सरकार ने तो लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है लेकिन उसने भी ग्रामीण इलाकों में सामान बेचने वाली सभी दुकानों को 50 प्रतिशत स्टाफ और कुछ अन्य शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दे दी है हालांकि वहां सैलून, स्पा जैसी सर्विस देने वाली दुकानों को इजाजत नहीं दी गई है। स्टैंडअलोन टी और सिगरेट की दुकानों को भी इजाजत दी जा सकती है।
