मप्र में ग्वालियर सहित 9 जिले रोड जोन में शामिल
भोपाल. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट से मध्यप्रदेश को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश के 24 जिले ग्रीन जोन में शामिल हुए है जबकि 19 जिले ओरेंज जोन में है वहीं सिर्फ 9 जिले ही रेड जोन में शामिल किए गए है। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 2672 पर पहुंच गया है जबकि 55 लोग ठीक हो चुके है।
इंदौर में सबसे अधिक 1513 मरीज है वहीं भोपाल में यह आंकड़ा 500 पर पहुंच गया है। अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में सभी जिलों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है जिनमें रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन में शामिल है। इन जिलों में पॉजिटिव केस की संख्या, डबलिंग रेड और टेस्टिंग के हिसाब से जिलों की नई सूची बनाई गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जिन जिलों में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है और नए मरीज आ रहे है उन जिलों को रेड जोन में शामिल किया गया है।
जिन जिलों में 21 दिनों में कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है उसे ग्रीन जोन में रखा गया है।
28 दिन की जगह 21 तक यदि कोरोना का नया केस नहीं आता है तो उस जिले को रेड जोन से ग्रीन जोन में रखा जाएगा।
